कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गई हैं। प्रियंका किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी वह जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका ने काशी विश्वनाथ मंदिर और मां कुष्मांडा के दरबार में हाजिरी लगाई। थोड़ी देर में वो सभा स्थल पहुंचेंगी।

रैली स्थल के लिए रवाना हुईं प्रियंका मां कुष्मांडा मंदिर में दर्शन-पूजन करने बाद प्रियंका गांधी का काफिला लंका की ओर निकला। कार्यक्रम के मुताबिक, मालवीय प्रतिमा माल्यार्पण करना था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका की सभा जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान में है, जहां के लिए वो रवाना हो गईं हैं।

प्रियंका गांधी के वाराणसी के मंदिरों में आने के कार्यक्रम पर स्वामी जितेन्द्रानन्द सरस्वती ने कहा कि आपके भाई राहुल गांधी मंदिर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, तब आप ही बताइए कि आप हमारे मंदिरों में क्या करने आ रही हैं। क्या हमारे मन्दिर जिनको हमलोग तीर्थ स्थल मानते हैं, आपके लिए प्रचार और पर्यटन का केंद्र हैं? चौकाघाट से पीलीकोठी होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस रूट डायवर्जन में पुलिस जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *