बिग बॉस 15 का पहला एलिमिनेशन हो चुका है. मॉडल और एक्टर साहिल श्रॉफ पहले ही वीक में शो से एलिमिनेट हो गए हैं. शो से निकलने के बाद साहिल ने कहा कि उन्होंने घर में अपनी जगह बनानी शुरू ही की थी, लेकिन तभी वो एलिमिनेट हो गए.

बिग बॉस 15 से एलिमिनेट होने के बाद से बातचीत में साहिल ने कहा- “मैंने घर में अपनी जगह बनानी शुरू कर दी थी. मैं वहां अपना टाइम ले रहा था. मैंने दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ घुलने-मिलने की कोशिश करनी भी शुरू कर दी थी. लेकिन तभी मैं एलिमिनेट हो गया. घर में एंट्री करने से पहले कुछ लोगों ने मुझे कहा था कि मुझे ओपन अप होने के लिए कुछ टाइम लेना चाहिए.”

अपने एलिमिनेशन पर साहिल ने कहा- “मैं घर में ओपन माइंड के साथ गया था और अपना खुद का रास्ता तलाशने की कोशिश कर रहा था. घर में अगर नॉमिनेशन राउंड होता, तो शायद मैं एलिमिनेट नहीं होता, क्योंकि मेरा सभी के साथ अच्छा कनेक्शन था. घर में कई लोग टीवी इंडस्ट्री के चेहरे हैं, जो मुझे लगता है कि मेरे लिए डिसएडवांटेज साबित हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *