कियारा आडवाणी ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई हैं. अपने शानदार अभिनय और अपनी खूबसूरती से वो अपने फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं. फैंस को उनका हर लुक काफी पसंद आता है. लेजेंड्री एक्ट्रेस और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी तक से की जाती है.

कियारा आज इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. कियारा से जब ये सवाल किया गया कि फैंस उनकी तुलना हेमा मालिनी से करते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी जी से मेरी तुलना करना मेरे लिए सम्मान की बात है. वो बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मुझे ये तारीफ हमेशा अजीब लगी है.  ”

कियारा आडवाणी कुछ समय पहले फिल्म शेरशाह में दिखाई दीं थीं. जिसमें उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की गर्लफ्रेंड डिंपल चीमा का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद किया गया था, इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धार्श मल्होत्रा लीड रोल में थे, जो कैप्टन विक्रम बत्रा के किरदार में दिखाई दिए, इस फिल्म को काफी सराहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *