प्रदेश  में अपराधियांें की धर-पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत साइन सिटी गु्रप ऑफ कम्पनीज से सम्बन्धित 7 अभियुक्तों पर शासन द्वारा इनाम घोषित किया गया है

अपर मुख्य सचिव, गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि वांछित अभियुक्त राशिद नसीम व आसिफ नसीम पर पूर्व में 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था, जो अब बढ़ाकर 5 लाख रूपये कर दिया गया है। इसी कड़ी में अन्य 5 वांछित अभियुक्तों क्रमशः आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव व मो0 शाहिद पर 1-1 लाख रूपये का इनाम शासन द्वारा घोषित किया गया है।
श्री अवस्थी ने बताया कि साइन सिटी गु्रप ऑफ कम्पनीज के विरूद्ध उ0प्र0 के विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में पंजीकृत 284 अभियोगों की विवेचना मा0 उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शासन द्वारा आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को प्राप्त हुई है। उक्त अभियोगों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे है।
अपर मुख्य सचिव, गृह ने यह भी बताया कि जनपद प्रयागराज में पंजीकृत अभियोग एवं अन्य अभियोेगों में वांछित 07 अभियुक्तों में से 02 के विरूद्ध धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्यवाही तथा शेष 05 अभियुक्तों के विरूद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा चुकी है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *