टेलीविज़न जगत कि जानी मानी मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा एवं गायक राहुल वैद्य दोनों ही मनोरंजन जगत के बड़े सितारें हैं। दोनों की बहुत लोकप्रिय है। राहुल वैद्य एवं निया शर्मा का नवरात्रि पर बेस्ड एक म्यूजिक वीडियो ‘गरबे की रात’ गाना रिलीज हुआ है।

वही अभिनेत्री निया शर्मा में ने अपने नए गाने पर डांस करते हुए एक रील वीडियो साझा किया है। निया के वीडियो में इस सांग के गायक राहुल वैद्य भी उनके साथ डांडिया करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

प्रशंसकों को निया और राहुल यह डांस वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। सिर्फ 1 घंटे के भीतर वीडियो पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में प्रशंसक निया और राहुल की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

बता दे कि इस गाने में पहली बार राहुल वैद्य और निया शर्मा स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इंस्टा रील पर राहुल और निया का गाना छाया हुआ है। वीडियो में राहुल वैद्य डेनिम जैकेट तथा पिंक टीशर्ट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि निया पिंक लहंगे में हमेशा की भांति बहुत खूबसूरत लग रही हैं। निया ने हैवी नेकपीस एवं माथा पट्टी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *