बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धमाल मचा रही प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में वैकेशन एन्जॉय कर रही हैं। जहां से एक्ट्रेस अपनी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर रही हैं।

प्रियंका सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और एक बार फिर अपनी खूबसूरत तस्वीरों के चलते जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं।  प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया भी जमकर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ न्यू तस्वीरें पोस्ट की हैं, इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लू आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने शॉर्ट्स पहने हुए हैं और बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं।

अपनी इस तस्वीर के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा, अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं… अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं.. आप पीछे गिर जाते हैं #musings’। वैसे प्रियंका के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है और वो कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *