भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचाने के बाद टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली मोनालिसा ने नवरात्रि के पावन मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं.

उन्होंने अष्टमी के दिन पारंपरिक आउटफिट वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस खास मौके पर हम आपको उनकी ये खास तस्वीरें दिखा रहे हैं.

मोनालिसा ने नथुनी, मांग टीका और दोनों हाथों में चूढ़े का सेट पहना हुआ है. उन्होंने मैचिंग का नेकपीस भी पहना हुआ है. उनके माथे की बिंदी उनकी खूबसूरती बढ़ा रही है.

मोनालिसा का ट्रेडिशनल अवतार उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. वह उनकी तस्वीरों वाली इस पोस्ट में उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. मोनालिसा के पति और एक्टर विक्रांत ने कमेंट कर मोनालिसा की तारीफ की है. उन्होंने दिल वाला इमोजी कमेंट किया.

मोनालिसा की इन तस्वीरों पर बिग बॉस फेम राखी सावंत ने भी कमेंट किया. उन्होंने लिखा,”बहुत ही सुंदर, स्वीट तुम बहुत अच्छी लग रही हो.”

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *