स्मार्टफोन कंपनी रियलमी (Realme) के लिए यह फेस्टिव सीजन काफी लकी साबित हुआ है. फेस्टिव सेल के दौरान कंपनी ने कई नए सेल्स रिकॉर्ड बनाए हैं. रियलमी ने गुरुवार को कहा कि उसने 2 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2021 के बीच ‘Realme Festive Days’ के दौरान सभी चैनलों पर 3,500 करोड़ रुपये की बिक्री की है.

कंपनी का दावा है कि उसने सभी चैनलों पर फेस्टिव सेल के पहले 3 दिनों में 1 मिलियन (1 मिलियन) से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं, जिसमें रियलमी जीटी मास्टर एडिशन 5जी  की 1,70,000 से अधिक यूनिट्स शामिल हैं.

रियलमी इंडिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका और रियलमी के CEO माधव शेठ (Madhav Seth) ने कहा, ‘हम अपने ग्राहकों को हमारे प्रोडक्ट्स को चुनते हुए देखकर बेहद खुश हैं. रियलमी एंट्री से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक, हम फीचर-पैक, हाई ऑन स्टाइल और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्मार्टफोन्स का विकल्प सबसे ज्यादा ऑफर करते हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *