बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) के पहले सीजन को जीत कर दिव्या अग्रवाल ने इतिहास रच दिया. वैसे तो बिग बॉस को देखना हर कोई बेहद पसंद करता है लेकिन बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन भी सुपरहिट साबित हुआ था. बिग बॉस ओटीटी के कंटेस्टेंट को हम 24 घंटे लाइव देख सकते थे, ये बहुत ही शानदार शो था.

दिव्या अग्रवाल ही बिग बॉस ओटीटी के घर में ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जो बिना कनेक्शन के आगे बढ़ीं. हालांकि दिव्या का रियल लाइफ कनेक्शन बहुत ही ज्यादा मजबूत है. बिग बॉस ओटीटी में देखने को मिला था जब वरुण सूद शो में दिव्या से मिलने आए थे वो इमोशनल हो गई थीं. दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद (Varun Sood) की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं.

दिव्या ने कहा मैं इस सवाल का जवाब देने से बिलकुल नहीं भाग रही. ओटीटी विनर ने कहा कि हम जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे एक बाद दोनों अपनी लाइफ को प्लान कर लें. ये एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसके बारे में हमें परिवार और करियर को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *