बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने शादीशुदा व्यक्ति को दिल दिया और फिर उन्हीं से शादी भी रचाई। इतना ही नहीं, इन अभिनेत्रियों के इस कदम के बाद उन्हें सौतेली मां का टैग भी मिला।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने साल 1980 में धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। उस समय धर्मेंद्र पहले से प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा जिंदगी बिता रहे थे और वह चार बच्चों के पिता भी थे।धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल और हेमा मालिनी के बीच महज 9 साल का अंतर है।

करीना कपूर ने अपने से 11 साल बड़े अभिनेता सैफ अली खान से साल 2012 में शादी रचाई है। करीना सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की सौतेली मां हैं।  करीना सारा और इब्राहिम के साथ खूबसूरत रिश्ता साझा करती हैं। करीना सारा से 15 साल बड़ी हैं। इसी वजह से वह सारा के साथ सौतेली मां की तरह नहीं बल्कि दोस्त की तरह रिश्ता साझा करती हैं।

बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी ने दो बच्चों के पिता बोनी कपूर से शादी रचाई थी। जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर का हाथ थामा था, तब उन्हें ‘होम ब्रेकर’ और ‘स्टेप मॉम’ जैसे टैग दिए गए थे। क्योंकि बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना कपूर को तलाक देकर श्रीदेवी संग सात फेरे लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *