सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह फैन्स से हर खास बात शेयर करती रहती हैं। सनी लियोनी की बेटी निशा कौर वेबर 6 साल की हो गई हैं बेटी के जन्मदिन पर सनी, उनके पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चे नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों के साथ सनी ने इमोशनल पोस्ट लिखा- ‘मेरी खास बच्ची निशा वेबर को जन्मदिन की बधाई। तुम आज 6 साल की हो गई हो और मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा है। इतनी बड़ी लड़की। तुम्हारे पापा और मैं तुमसे बहुत प्यार करते हैं। हमारी जिंदगी में उजाला लाने वाली। लव यू बेबी गर्ल।‘

सनी लियोनी जल्दी ही अमेजॉन प्राइम वीडियो के ‘वन माइक स्टैंड’ सीजन 2 में नजर आने वाली हैं। सीजन 1 की सफलता के बाद ‘वन माइक स्टैंड’ दूसरे सीजन के साथ दोगुना मजा, हंसी और बड़े नाम वाली हस्तियों के साथ लौटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *