बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए चर्चा में रहने वाले एक्टर संजय दत्त ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। संजय की तरह ही उनकी पत्नी और एक्ट्रेस मान्यता दत्त भी हमेशा सुर्खियों में बनीं रहती हैं।

मान्यता दत्त भले ही अब एक्टिंग से खुद को दूर कर चुकी हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।  इस तस्वीर में वह बेहद ही सीज़लिंग अंदाज में नजर आ रही हैं। यहां देखें तस्वीर…

मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं सेल्फी में मान्यता के पीछे सोफे पर बैठा उनका बेटा शहरान दत्त नजर आ रहा है। वहीं फैंस की नजर तो सिर्फ मान्यता पर ही टिकी हुई है। इस दौरान मान्यात ने बेहद ही हॉट सी ड्रेस पहनी है ​जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।

संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी दो बड़ी फिल्में ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘शमशेरा’ रिलीज हो सकती हैं। फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में वो मुख्य विलेन अधीरा का किरदार निभा रहे हैं, फिल्म में साउथ के सुपरस्टार यश और बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन लीड किरदार निभा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *