Monday , October 21 2024

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में यमुना में डूबे दो किशोरों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी

यमुना में डूबे दो किशोरों के शव बरामद, तीसरे की तलाश जारी*
नरेन्द्र वर्मा
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र में शुक्रवार यमुना में डूबे दो किशोरों के शव बरामद हो गए हैं। तीसरे की तलाश की जा रही है। बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।
नया बांस के समीप यमुना में नहाते समय पैर फिसलने से तीन किशोर डूब गए थे। काफी तलाश के बाद शनिवार को गोपाल पुत्र योगेश तथा नीरज के शवों को बरामद कर लिया। गोपाल का शव कुछ दूरी पर मिला तथा नीरज पुत्र रोशन का शव माली पट्टी के समीप से बरामद हुआ। विशाल की तलाश की जा रही है।
तीनो शुक्रवार की शाम नहाते समय डूब गए थे।उनकी शुक्रवार को काफी तलाश कराई गई। किसी का भी सुराग नहीं लग सका था।
रात होने के कारण राहत कार्य रुकना पड़ा था।
तीनों बच्चों को खोजने का काम शनिवार को प्रातः शुरू किया गया। आगरा से पीएसी के गोताखोर तथा स्ट्रीमर के आने के बाद राहत कार्य शनिवार को शुरू किया गया था।
विधायक मनीष असीजा अपने सहयोगियों के साथ लगातार यमुना किनारे मौजूद रहे। वह लगातार राहत कार्य का जायजा लेते रहे तथा समय-समय पर दिशा निर्देश भी देते रहे।
एसडीम सदर सीओ सदर तथा प्रभारी थाना लाइनपार शुक्रवार से मौके पर रहे। उन्हीं की देखरेख में राहत कार्य चला।

इनसेट

शवों को देख परिवार के लोग बिलखने लगे
फ़िरोज़ाबाद। दोनों किशोरों के शव बरामद होते उनके परिवार में कोहराम मच गया। वहां मौजूद परिवार की महिलाओं का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। उनकी हालत देख वहां मौजूद लोगों की आंखों से आंसू निकल आए।
*इनसेट*
*क्षेत्रीय ग्रामीण भी बच्चों की तलाश में जुटे रहे*
फ़िरोज़ाबाद। पीएसी के गोताखोर भोर से ही बच्चों की तलाश में जुट गए। उनके साथ साथ स्थानीय ग्रामीण भी लगातार बच्चों की तलाश में लगे रहे। क्षेत्रीय ग्रामीण शुक्रवार से बच्चों की तलाश में लगे रहे।
*इनसेट*
*तीनों बच्चे पढ़ते थे*
फ़िरोज़ाबाद। तीनों ही बच्चे पढ़ते थे। गोपाल शिव मोंटसरी स्कूल रामनगर में कक्षा 6 में पढ़ता था। विशाल व नीरज भी पढ़ते थे। तीनों बच्चों के परिवार में 2 दिन से खाना नहीं बना है।