अज्ञात मंदबुद्धि युवक का शव बराम

जसवन्तनगर(इटावा)। बलरई नहर पुल के पास एक 35 वर्षीय मंदबुद्धि युवक का शव पेड़ों के बीच पड़ा मिला है।यह अज्ञात युवक बलरई स्टेशन पर प्रायः रहता था व आसपास के लोगों से भीख मांगता था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके नाम पता और शिनाख्त की कोशिश की,मगर कुछ भी अता पता नही लग सका।

थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि वह शरीर पर केवल पेंट ही पहने था। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए  भेजा गया है।

——

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *