सड़क हादसे में कैंन्टर चालक की मौत । घर में मचा कोहरा

माधव संदेश/विवेक कुमार

बिछवां/मैनपुरी- थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी एक कैंन्टर चालक की वीती रात सड़क हादसे में मौत हो गयी। मौत की सूचना गाँव में पहुंचने पर शोक की लहर दौड़ गयी। सूचना मिलते ही परिवारीजन घटनास्थल पर रवाना हो गये। समाचार लिखे जाने तक शव गाँव नहीं पहुंचा था। बताते चलें कि थाना क्षेत्र के गाँव वलारपुर रामनगर निवासी राजीव कुमार पुत्र रामदास पाल उम्र लगभग 20 बर्ष कैंन्टर गाड़ी पर चालक है। वीते शुक्रवार को वह दिल्ली से गाड़ी लोडकर कानपुर जा रहा था। तभी रात में अरनिया खुर्जा बुलंन्दशहर के पास खड़ी गाड़ी में किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें चालक राजीव की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और सूचना परिवार बालों को दी सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिवारीजन घटनास्थल पर रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक शव गाँव नहीं पहुंचा था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *