भगवान बुद्ध की धरती सिद्धार्थनगर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण करेंगे। इस बात की जानकारी शनिवार को जिले के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी।

सीएम ने कहा कि जिले के मेडिकल कॉलेज का नामकरण माधव बाबू के नाम पर होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।

सीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा कि योग्य एवं सजग राजनीतिक रहे भाजपा के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम होने से सिद्धार्थनगर के लोगों को गर्व महसूस होगा।

सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 से मार्च 2017 तक प्रदेश में सपा सरकार थी। तत्कालीन सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में कोई रुचि नहीं थी, जबकि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *