चौरीचौरा।

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के जोधपुर बजहा टोला निवासी 25 वर्षीय वीरेंद्र की फरेन नाले में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जोधपुर बजहा टोला निवासी वीरेंद्र अपने पट्टीदारी के किसी व्यक्ति की हुई मौत के श्राद्ध कार्यक्रम में बाल मुड़वाने के लिए रविवार को अपने पट्टीदारों के साथ गांव से बाहर तय स्थान पर गया था। जहां उसने सुबह 9 बजे सभी के साथ अपना बाल मुड़वाया और सभी के साथ वहीं पास से बहने वाले फरेन नाले में नहाने गया था। नहाते समय वीरेंद्र गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ के लोगों ने किसी तरह उसको पानी से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसके अंदर काफी पानी जा चुका था।

पानी से निकालने के बाद लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरेंद्र शादी शुदा था लेकिन उसकी पत्नी अपने मायके में रहती है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *