कहते हैं कि लोन लेना बड़ा ही मुश्किल काम है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। पहले के मुकाबले आज के समय में यह काम बेहद ही आसान हो गया है। अगर आप किसी जरूरी काम के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आराम से ले सकते हैं, इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है।

आधार की मदद से लोन लेने के लिए जो सबसे जरूरी चीज है, वो है बैंक में खाता होना। किसी बैंक में अगर आपका अकाउंट है तो सबसे पहले अपने बैंक के मोबाइल एप या वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा, जहां आपको लोन का विकल्प मिलेगा।

पर्सनल लोन लेने के लिए आपको उसके विकल्प पर क्लिक करना होगा और एलिजिबिलिटी चेक करनी होगी, यानी आप लोन लेने के अधिकारी हैं या नहीं। उसके बाद Apply Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद बैंक की ओर से आपके पास कॉल आएगा, जिसके माध्यम से आपकी डीटेल्स और पात्रता यानी एलिजिबिलिटी वैरिफाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *