इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में भारतीय टीम के सितारों को देखने के बाद अब समय आ गया है कि उनका एक्शन नीली जर्सी में देखने को मिले। टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना अभियान शुरू करने से पहले आज इयोन मॉर्गन की टीम इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी। हालांकि इस मैच को आधिकारिक दर्जा नहीं दिया गया है।

बता दें कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) यूएई में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप से पहले मेंटॉर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हो गए हैं. दुबई में नेट सत्र के दौरान धोनी को मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर के साथ बातचीत करते देखा गया.

विश्व कप 2021 में सुपर 12 चरण में 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान आमने- सामने होगी. एक तरफ विराट सेना तो दूसरी तरफ बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान. इस मुकाबले का क्रिकेट फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. इन दोनों टीम के बीच मैच का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोलता है.

यह मैच उन भारतीय खिलाड़ियों के लिेए फायदेमंद होगा जिन्होंने हाल ही में आईपीएल के दौरान संघर्ष कर रहे थे। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला भले ही अभ्यास मैच हो लेकिन इसे जीतने लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *