जिलाधिकारी औरैया सुनील कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया गया तथा बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत नदी किनारे बसे ग्रामीणों से नदी के किनारे एवं अधिक जलस्तर वाली जगहों के आस-पास न जाने हेतु अपील की गयी। इस दौरान उपजिलाधिकारी औरैया रमेश यादव व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया संजय कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। औरैया प्रशासन द्वारा जरुरतमंद को भोजन का प्रबन्ध कराया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *