सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के काफी वक्त बाद, शहनाज़ गिल ने अपनी फिल्म होंसला रख के प्रचार के लिए वापसी करते हुए काफी हिम्मत दिखाई है. बिग बॉस 13 के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे.

इसी दौरान होंसला रख के प्रमोशन में, शहनाज़ अपने सह-कलाकारों सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ के साथ बैठी हुई दिखाई दीं. DMZ से बात करते हुए तीनों एक्टर्स को एक-दूसरे की कमियों के बारे में बात करने को कहा गया. जहां दिलजीत और सोनम ने सवाल को दरकिनार करने की कोशिश की, वहीं शहनाज ने बात को आगे बढ़ाया.

इसी बीच सोनम ने भी ये स्वीकार किया कि उन्हें दूसरों के लिए खुलने में समय लगता है और कहा कि यह एक गुण है जो कुछ लोगों में है. वहीं दिलजीत ने भी मजाक-मजाक में ये कहा कि उन्हें लग रहा है कि वह बिग बॉस में हैं.

दिलजीत की इस बात पर शहनाज ने मुस्कुराते हुए कहा, “इसीलिए मैं क्वीन थी, मैं बिग बॉस 13 की हीरोइन थी.” सोनम ने उन्हें हीरो कहा और शहनाज ने बीच में कहा, “मैं बिग बॉस की हीरोइन थी, हीरो कोई और था.” ब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *