इटावा:- चम्बल और यमुना नदी में आई बाढ़ का हवाई निरीक्षण करने पहुंचे जल संसाधन और सिचाई मंत्री महेंद्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाको का हवाई सर्वेक्षण किया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावितो की हर प्रकार की मदद की जाए और उनको रहने खाने की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जाये। जल संसाधन और कृषि मंत्री ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री के पैकिट वितरित करने के निर्देश। मंत्री ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों पर नज़र रखने के लिये 2 कंट्रोल रूम बनाये गए है जिनसे 24 घंटे निगरानी की जाएगी। मंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ की टीम और एस टी आर एफ की टीमों के साथ पीएसी को भी लोगो की मदद के लिये लगाया गया है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *