साल 1999, संजय लीला भंसाली की फिल्म् ‘हम द‍िल दे चुके सनम’ में सलमान खान और ऐश्‍वर्या राय की जोड़ी ने करोड़ों दिलों में जगह बनाई. इसी फिल्म की शूटिंग के वक्त सलमान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को रीयल लाइफ में भी दिल दे बैठे.

दोनों का रिश्‍ता कमज़ोर पड़ने लगा और आज आलम ये है कि दोनों एक-दूसरे का नाम भी सुनना पसंद नहीं करते.साल 2002 में सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता पूरी तरह तब हिल गया, जब ऐश्‍वर्या राय ने सलमान खान पर मारपीट का आरोप लगाया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2001 में नवंबर के महीने में देर रात लगभग 3 बजसलमान, ऐश्‍वर्या के अपार्टमेंट के बाहर खूब ड्रामा करते हुए दिखाई दिए. मौजूद लोगों ने कहा कि सलमान बेहद गुस्‍से में लगातार ऐश्‍वर्या के फ्लैट का दरवाजा पीट रहे थे.

इतना ही नहीं सलमान को लोगों ने ये कहते हुए भी सुना गया कि अगर दरवाजा नहीं खोला तो मैं सुसाइड कर लूंगा. दरवाजा पीटते-पीटते सलमान खान के हाथों से खून तक बहने लगा था. कई घंटों के बाद ऐश्‍वर्या ने दरवाजा खोला.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *