पत्नी की अपनी महिला बॉस से नजदीकी थी। इसके बाद महिला बॉस संग ही रहने की जिद करने लगी। इससे आहत पति ने  देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

गोमतीनगर के विरामखंड निवासी कृष्णकुमार अग्रवाल का पुत्र निखिल (40) घर में ही परचून की दुकान चलता था। कृष्णकुमार के मुताबिक, निखिल की शादी वर्ष 2012 में गौतमपल्ली थाना क्षेत्र के मार्टिनपुरवा की रहने वाली अंजू गुप्ता से हुई थी।

दोनों के सात साल की एक बेटी है। कृष्णकुमार के मुताबिक, कुछ समय पहले अंजू एक समाज सेविका के साथ काम करने लगी थी। इसके बाद उसका निखिल से लगाव खत्म हो गया था। फिर वह निखिल के संग न रहने की बात कहने लगी। इसके बाद वह महिला बॉस के साथ रहने की जिद करने लगी।

कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार को अंजू बार-बार अपनी महिला बॉस के पास जाकर रहने की बात कह रही थी। इसे लेकर निखिल का उससे विवाद हुआ था। निखिल ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। अंजू की मां नीलम भी आ गई। सभी लोगों ने अंजू को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी। इस पर नीलम अपनी बेटी अंजू और नातिन को साथ लेकर चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *