इटावा
जसवंत नगर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी ने यहां कहा कि देश के लिए खेलने वाले खिलाड़ियों, खेल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए हर स्तर पर सम्मान एवं उत्साह वर्धन किया जाना चाहिए। वे यहां युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि वर्तमान में ओलंपिक खेल चल रहे हैं देश के कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन किया है देश का नाम ऊंचा करने वाले इन खिलाड़ियों को देशवासियों के सम्मान व उत्साहवर्धन की जरूरत है इससे अन्य खिलाड़ियों का भी उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग पिछले लगभग 15 दिन से देश – प्रदेश में खिलाड़ियों व खेल प्रतिभाओं को सम्मान दिलाने के लिए लगातार भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा पहली बार ओलंपिक खेलों में देश ने इतने पदक जीते हैं। 2014 से पूर्व किसी सरकार ने खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया था इसीलिए अभी तक बड़े खेल आयोजनों में देश का खेल प्रदर्शन काफी लचर रहता रहा है मौजूदा सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं एवं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने एवं उन्हें विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के कारण उनके प्रदर्शन में निरंतर सुधार आता जा रहा है। इसी वजह से अब तक हुए सारे ओलंपिक खेलों में इस बार का प्रदर्शन अब तक का सर्वश्रेष्ठ माना जा रहा है।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यम राजपूत, मंडल अध्यक्ष श्रेयश मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता, डॉक्टर राज बहादुर यादव,अनिल राजपूत, योगेंद्र चौधरी ,सुरेश गुप्ता, नवीन मिश्रा, प्रतीक मिश्रा ,अमित मिश्रा, मनीष गुप्ता, संजय चौहान, रोहित वर्मा ,बबलू यादव, श्रेष्ठ मिश्रा ,हर्ष गुप्ता ,राज मिश्र, छोटू पंडित, आशीष चौहान आदि शामिल रहे।

फ़ोटो- जसवंत नगर में हाईवे चौराहे के नजदीक ओलंपियन सम्मान समारोह मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अरविंद राज त्रिपाठी।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *