औंछा/मैनपुरी – बीते 16 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला का अपने सगे देवर से खेत में पानी लगाने के लिए पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया था। मामला इतना बड़ा कि देवर ने अपनी भाभी पर फावड़े से बार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। घटना की तहरीर मृतका की पुत्रवधु ने मृतका के देवर, देवरानी और उनके तीन बच्चों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिसपर बुधवार की दोपहर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी। जिसमें मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। जिसपर थाना पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।
आपको ज्ञात हो थाना क्षेत्र के ग्राम दिलीपपुर निवासी महिला रामवती पत्नी घमंडीलाल अपने खेत में पानी लगाने के लिए अपने देवर सर्वेश पुत्र अनोखेलाल के खेत से होकर पानी की निकासी को नाली बना रही थी। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच सर्वेश ने अपनी भाभी पर फावड़े से बार कर दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अजीत सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की तहरीर मृतका की पुत्र बधु सुषमा देवी पत्नी ब्रजेश कुमार ने अपने चचिया ससुर सर्वेश, चचिया सास सुषमा देवी, शिवम व नितिन पुत्रगण सर्वेश तथा कु. काजल पुत्री सर्वेश पर लाठी डंडों से पीटकर तथा फावड़े से बार कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को दी थी। जिसपर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलास शुरू कर दी। जिसपर बुधवार की दोपहर करीब बारह बजे मैनपुरी शहर स्थिति ईशन पुल से घटना का मुख्य आरोपी सर्वेश और उसकी पत्नी सुषमा को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसपर थाना पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *