जालौन के पंचनद क्षेत्र में यमुना-चंबल-सिंधु अपना रौद्र रूप दिखाये है। वही पचनद क्षेत्र की यमुना नदी पर बने जुहीका पुल पर सुरक्षा इंतजामों को ठेंगा दिखाकर खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी में अपने जीवन से खिलवाड़ करते हुये युवक स्टंट करते नजर आ रहे है। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।
बता दे कि जालौन में बाढ़ की विभीषिका से चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है, वही कुछ युवक बालक जगम्मनपुर जूहीखा पुल पर पहुंचकर पानी के तेज वेग में पुल से जंप लगाते हुए अपने तैराकी का कौशल दिखा रहे हैं l जुहीखा पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर जहां लोगों को पुल पर जाने रोकने के लिए रेंढर थाने के कांस्टेबल पहरा दे रहे थे वही से कुछ किशोर बालक सिपाहियों की नाक के नीचे से जुहीखा पुल पर पहुंच पुल से जंप लगा कर पानी के प्रवल वेग में अपनी तैराकी का कौशल दिखा रहे थे। प्रशासन की इतनी चाक-चौबंद व्यवस्था के विपरीत यदि क्षेत्रीय लोग बाढ़ की विभीषिका में पानी से खिलवाड़ करेंगे तो निश्चय ही उनका जीवन खतरे में पड़ने की संभावना है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *