बिग बॉस के घर में आए दिन कैमिस्ट्री बदलती नजर आ रही है. तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundra) के बीच दोस्ती अब और ज्यादा मजबूत हो रही हैं.

जहां दोनों एक साथ अब टाइम बिताने का बहाना ढूंढ रहे हैं तो वहीं अब वो करण के लिए जय भानुशाली (Jay Bhanushali) के खिलाफ खड़ी हो गईं, शो के लेटेस्ट प्रोमो में तेजस्वी जय भानुशाली से झगड़ा करते दिख रही हैं.

बिग बॉस का जो नया प्रोमो आया है उसमें तेजस्वी मुख्य घर से निकल करण से मिलने जंगल में पहुंच गईं. जहां वो सीधे करण के गले लग जाती है. इस दौरान दोनों काफी मस्ती करते हैं, करण उन्हें जंगल की रसोई और उसके सामान के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि “हमारेपास बहुत सारे दूध के पैकेट हैं और कॉफी भी हैं”

इस पर जय भानुशाली भी तेजस्वी से लड़ना शुरू कर देते हैं और कहते हैं कि वो तुम्हारा पार्टनर है इसका मतलब ये नहीं कि तुम गलत का साथ दो. इस पर तेजस्वी अपना बचाव करने की कोशिश करती हैं और जय को गुस्सा आ जाता है वो कहते हैं कि वो मेरा दोस्त है लेकिन वो गलत कर रहा है. तेजस्वी और करण ने हाल ही में एक दूसरे को अपने दिल का हाल बताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *