यूपी के फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम के डॉक्टर पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है,  युवती की तहरीर के आधार पर धर्म परिवर्तन कराए जाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आरोप है कि शहर क्षेत्र के एक प्राइवेट नर्सिंग होम के संचालक व डॉक्टर जुनेद द्वारा पहले लड़की को नौकरी का झांसा देकर नशीला पदार्थ देकर रेप की घटना को अंजाम दिया फिर बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया.

इसके बाद लड़की से जबरन शादी कर उसे छोड़ दिया. लेकिन यह मामला तब प्रकाश में आया जब इटावा जिले की रहने वाली युवती ने इस बात की शिकायत सदर कोतवाली पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच की.

इस मामले में सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि सदर कोतवाली में एक महिला द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया था की बाकरगंज इलाके के आकांछा नर्सिंग होम में नौकरी के बहाने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सम्बन्ध बनाकर धर्म परिवर्तन कराया गया और जबरन शादी की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *