संतकबीरनगर जिले में बिजली और पुलिस विभाग की बड़ी लापरवाही और अंधेरगर्दी उजागर हुई है। इसके चलते एक निर्दोष व्यक्ति को तीन दिन जेल की हवा खानी पड़ी। जब मामला विभाग को पता चला तो अफसरों में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने मामले में त्रुटि होना स्वीकार किया। वहीं पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली क्षेत्र के बघौली गांव निवासी विजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राम अवतार ने बताया कि वह हर महीने बिजली का बिल जमा करते हैं। उनके कनेक्शन पर किसी तरह कोई बकाया नहीं है। कुछ दिन पहले ही पुलिस बुलाकर कोतवाली ले गई। वहां से जेल भेज दिया गया। जेल भेजने का कारण पूछा तो पुलिस ने भी जवाब देने से इनकार कर दिया।

 

परिजनों ने जेल से छुड़वाया तो पता चला कि बिजली बकाये के आरोप में जेल भेजा गया। पीड़ित के पुत्र ने जब अपनी कनेक्शन संख्या नेट पर सर्च की तो बिजली बकाया नहीं मिला।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *