बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) से सुर्खियों में छाईं उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन किसी ना किसी कारण से खबरों में बनी रहती हैं. हाल ही में उर्फी जावेद ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि किसी ने अश्लील दृश्य करने के लिए उन्हें मजबूर कर दिया था.

मालूम हो उर्फी जावेद को जावेद अख्तर का रिश्तेदार बताया गया था. हालांकि जावेद अख्तर ने कहा कि उनका उर्फी जावेद से कुछ लेना-देना नहीं है.इंटरव्यू के दौरान उर्फी से पूछा गया कि उन्हें इतना प्यार मिल रहा है.

इस पर गर्व महसूस होता है. उर्फी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि बहुत लोगों ने मेरी बिग बॉस की जर्नी और मुझे पसंद किया गया है. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं.

गौरतलब है कि उर्फी जावेद लखनऊ की रहने वाली हैं और उन्होंने साल 2016 में अपने करियर की शुरुआत बड़े भैया की दुल्हनिया शो में अवनि पंत की भूमिका निभाकर की थी. वहीं 2016 में स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में उर्फी ने छाया की भूमिका निभाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *