टी-20 विश्व कप 2021 की शुरुआत भले ही हो चुकी हो, लेकिन तमाम क्रिकेट फैन्स को बेसब्री से इंतजार 24 अक्टूबर का है। इसी तारीख को भारत का सामना अपने चिर प्रतिद्धंद्धी पाकिस्तान से होना है।

भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का भी यही मानना है कि टीम इंडिया बिना किसी परेशानी के बाबर आजम की टीम को पटखनी देने में सफल रहेगी। कैफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान भारत को हराने में कामयाब हो जाता है तो उनको काफी हैरानी होगी।

बातचीत करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में डॉमिनेट किया है, यह रिकॉर्ड पेपर पर है। हालांकि, मैं रिकॉर्ड्स का बहुत बड़ा फैन नहीं हूं और मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम भी नहीं है और वह देखना चाहेंगे कि उस दिन पिच पर क्या होता है।

भारत और पाकिस्तान की टीमें अबतक टी-20 वर्ल्ड कप में पांच बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी हैं और पांचों दफा जीत भारत के हाथ लगी है। यानी आजतक फटाफट क्रिकेट के विश्व कप में पड़ोसी मुल्क को टीम इंडिया के खिलाफ जीत नसीब नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *