अभिनेत्री यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल बन चुके हैं। दोनों ने साल 2021 में हिमाचल प्रदेश में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी, जिसके बाद से ही दोनों अपनी खूबसूरत जिंदगी को साथ में एंजॉय कर रहे हैं।

यामी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं, जो स्वर्ण मंदिर में दर्शन के समय की हैं। पहली तस्वीर में यामी और आदित्य एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। ये तस्वीर दोनों के पीछे से क्लिक की गई है, जिस वजह से फोटो में यामी का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों स्माइल के साथ कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

इन तस्वीरों में यामी ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने माथे पर लाल बिंदी लगाई हुई है और हाथ में लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ है, जिसमें यामी काफी जच रही हैं। उनका ये लुक किसी नई नवेली दुल्हन से कम नहीं है।

यामी गौतम और आदित्य धर ने 4 जून 2021 को शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था लेकिन इस बात की जानकारी फैंस से लेकर सेलेब्स तक किसी को नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *