शासकीय विभागों से संबंधित आ रहे शिकायत आवेदन पत्र

देवरी(सागर) क्षेत्र में जनता की समस्याओं के निराकरण कराने के उद्देश्य को लेकर क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के द्वारा लगाये जाने वाले साप्ताहिक जनता दरबार में लगातार शासकीय विभागों से संबंधित अनियमितताएं और परेशानी को लेकर शिकायतों का अंबार लगा हुआ है।बीते शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद देर शाम तक जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों एवं नगर से आए
लोगों के द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर 50 से अधिक शिकायती आवेदन दिए गए एवं विधायक के द्वारा बारी बारी से सभी लोगों की समस्याएं सुनते हुए आवेदन लेकर संबंधित विभागों को यथाशीघ्र समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए गए विधायक के द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग विद्युत मंडल नगर पालिका एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग सहित
अन्य विभागों से संबंधित शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *