वृंदावन /- मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़ द्वारा एन एस 1 एलाइजा मशीन द्वारा जिला अस्पताल में डेंगू की जांच के लिए सैंपल भेजने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ब हॉस्पिटल मैनेजर को निर्देशित किया गया|

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के जैन ने एपिडेमिक के समय में भी कई चिकित्सा अधिकारी के ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने की शिकायत की इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को उपस्थित होने लिए एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उच्च अधिकारियों को अवगत कराने हेतु निर्देशित किया|

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा रचना गुप्ता द्वारा सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया वह बैड की उपलब्धता की समीक्षा की| समीक्षा के दौरान महिला वार्ड पूरी तरह खाली पाया गया इस पर सी एम ओ द्वारा सी एम एस को इसमें भी डेंगू एवम बुखार के मरीज भर्ती कराने हेतु निर्देशित किया गया |
पूरे चिकित्सालय में 70 मरीज भर्ती पाए गए सभी मरीज चिकित्सा व्यवस्था से संतुष्ट थे तथा उनको स्वास्थ लाभ हो रहा था , सभी मरीज भोजन व्यवस्था से भी संतुष्ट थे |साथ सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई-पाई गई |
इससे पूर्व प्रात 11 बजे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रचना गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन का भ्रमण किया यहां विधायक निधि से प्राप्त एक्स-रे मशीन संचालन हेतु निरीक्षण किया गया ,पूछने पर बताया गया कि मशीन के सभी सामान उपलब्ध न होने की वजह से मशीन का संचालन नहीं पा रहा है जबकि यहां टेक्नीशियन तैनात कर दिया गया है|
सी एम ओ ने स्वास्थ्य केंद्र के ऊपरी मंजिल के वार्डों में डेंगू एवम बुखार के मरीज भर्ती करने के निर्देश दिए|

रिपोर्ट /- प्रताप सिंह

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *