जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकियों ने एक नागरिक पर फायरिंग कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं सुरक्षाबल द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में जम्हूरियत की मजबूती से आतंकी संगठन बौखलाए और हताश हैं। इसी के चलते आतंकी तंजीमें जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रच रही हैं।

इसी बीच सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से संबंधित पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा जो पिछले 15 वर्षों से जम्मू के कोट भलवाल जेल में बंद हैं, को शनिवार शाम को पुलिस भाटा धुरियां के घने जंगलों में ले गई। पुलिस का दावा है कि वह लगातार पाकिस्तानी आतंकियों के संपर्क में था।

इस फायरिंग में पुलिस के जवानों सहित आतंकी जिया मुस्तफा घायल हो गया है। दोनों ओर से जारी फायरिंग के बीच घायल आतंकी फंस गया है। उसे सुरक्षित ठिकाने पर लाने की कोशिशें जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *