‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो में से एक है. शो अपनी सिंपल और स्वीट कहानी के चलते लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. शो के मेकर्स ऑडियंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

बबीता जी किरादार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की जेठालाल के बेटे ‘टप्पू’ यानी एक्टर राज अंदकत संग अफेयर की खबरें चर्चा में रह चुकी हैं. अब एक बार फिर दोनों की एक खास फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

कुछ समय पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के दो पॉपुलर कैरेक्टर मुनमुन दत्ता और राज अंदकत के डेटिंग की खबरें खूब वायरल हुई थीं. लेकिन दोनों ने ही इन खबरों को गलत बताया था.

डेटिंग की खबरों के बीच अब मुनमुन दत्ता और राज अंदकत की एक नई फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल फोटो में मुनमुन राज का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *