देवरिया के खुखुन्दू क्षेत्र में छेड़खानी से आहत किशोरी ने रविवार सुबह फांसी लगा ली। शिकायत करने उसके पिता को दबंगों ने बेटी के सामने ही मारपीट कर घायल कर दिया। पिता ने तहरीर दे दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी पास के गांव के एक विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। स्कूल जाते समय भलुअनी थाना क्षेत्र के हाता खास गांव का रहने वाला युवक उसे परेशान करता था। दबंग युवक किशोरी से छेड़खानी के साथ ही मोबाइल पर फोन कर घर वालों को धमकाता था। साथ ही किशोरी का अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। युवक ने किशोरी को शनिवार को बुलाया। किशोरी ने इसके बारे में परिजनों को बताया तो उसके पिता उसे लेकर युवक के गांव पहुंचे।

 

उन्होंने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उसने आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के सामने ही उसके पिता की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। किशोरी पिता के साथ वापस आई। आहत होकर उसने रविवार को मकान की ऊपरी छत पर पंखे की कुंडी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने किशोरी की मौत की जानकारी खुखुन्दू पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी।

किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के पिता ने घटना की तहरीर दी है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

कपिल मुनी सिंह, क्षेत्राधिकारी, सलेमपुर

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *