रिपोर्ट
प्रेमश॑कर श्रीवास्तव
ब्यूरो प्रमुख
दैनिक माधव संदेश न्यूज़ हरदोई
शाहाबाद/हरदोई
स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कोरोना योद्धाओं को भारतीय जनता पार्टी की विधायक रजनी तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम देश में 100 करोड़ लोगों को कोरोनारोधी टीका लगने के उपलक्ष्य में भाजपा विधायक रजनी तिवारी के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र,शाहाबाद में आयोजित किया गया।विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर में स्वास्थ कर्मियों ने दिन रात जनसेवा कर सराहनीय कार्य किया है। आज टीकाकरण के मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक द्वारा देश में 100 करोड़ टीके लगने के उपलक्ष्य में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सी एच सी अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित, डॉ नोमान उल्ला, फार्मेसिस्ट वी के मिश्रा,अनिल कुमार मिश्रा, ए एन एम रिंकी और प्रियंका गंगवार, एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *