सलमान खान का शो बिग बॉस 15 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे और ज्यादा इंट्रेस्टिंग बनता जा रहा है. शो से जुड़े कंटेस्टेंट्स शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. शो की शुरुआत से ही घर में हंगामा देखने को मिल रहा है.

इसी बीच ‘वीकएंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने बीते हफ्ते गलती करने वालों की जमकर क्लास लगाई.’वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान इस हफ्ते एलिमिनेट होने वाले सदस्य का नाम बताने वाले थे. इस बार कुल आठ सदस्य एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए थे.

शो के आखिर में सलमान खान ने सिंबा नागपाल का नाम लिया. यह सुनकर सिंबा भावुक नजर आए. सलमान ने सिंबा से कहा कि आप इस हफ्ते बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन वोट देना जनता के हाथ में है.

जय भानुशाली, शमिता शेट्टी सहित कई कंटेस्टेंट्स दर्शकों के चहेते बने हुए हैं. वहीं, सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं और गलती करने वाले सदस्यों को फटकार भी लगा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *