दिवाली से पहले कैडबरी ब्रांड ने एक खास एड अपने यूट्यूब पेज पर अपलोड किया है। इस वीडियो की दो खास बाते हैं। पहला एड में दिख रहे शाहरुख खान और दूसरा एड का खास संदेश।

इस एड के पोस्ट होते ही यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। बेटे आर्यन खान के ड्रग विवाद में फंसने के बाद किंग खान शाहरुख को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई कंपनियों ने शाहरुख के एड बंद कर दिए।

इस एड में एक खास संदेश दिया गया है। संदेश कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन को लेकर है।एड में संदेश दिया जा रहा है कि इस दिवाली छोटे व्यवसायियों से शॉपिंग करें।

क्योंकि कोरोना महामारी के बाद हुए लॉकडाउन में उन्होंने बहुत बुरा वक्त देखा है। इस एड की एक और खास बात है, जिससे ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने लिखा कि, कैडबरी विज्ञापन किसी भी ब्रांड के सर्वश्रेष्ठ अभियानों में से एक है। एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि वाह विज्ञापन में बस कमाल के शाहरुख खान। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *