कोरोना केस के मामलों में केरल की स्थिति पहले की तुलना में जरूर सुधरी दिख रही है, लेकिन दूसरे राज्यों से तुलना किया जाए, तो चिंता बढ़ जाती है. मौतें भी ज्यादा केरल में ही हो रही हैं. ये ग्राफ अभी भी 70 से 90 के बीच बना हुआ है.

पिछले 24 घंटे की बात करें तो केरल में कोरोना वायरस के 8,538 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 71 ऐसे लोग रहे जिन्होंने इस महामारी के आगे अपना दम तोड़ दिया. राहत की बात ये है कि केरल ने अभी भी अपनी टेस्टिंग कम नहीं की है.

टीकाकरण के मामले में भी केरल अच्छा करता दिख रहा है. पहली डोज तो 94.3 प्रतिशत लोगों को लग चुकी है, वहीं दोनों डोज 47.8 फीसदी लोगों ने ले ली है. अब जैसे-जैसे टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जाएगी, राज्य में कोरोना के मामले भी कम होने शुरू हो जाएंगे.

राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां तो कोरोना अब कंट्रोल में दिखाई दे रहा है. पिछले 24 घंटे में सिर्फ 37 नए मामले सामने आए हैं और किसी ने भी अपनी जान नहीं गंवाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *