अपनी तीन चौथाई आबादी का टीकाकरण कर चुका चीन अब जल्द ही तीन साल और उससे बड़े बच्चों को खुराकें देना शुरू करेगा। देश में महामारी के छोटे प्रकोपों को रोकने के उपायों के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। पांच प्रांतों की स्थानीय सरकारों ने हाल ही में नोटिस जारी कर तीन से 11 साल के बच्चों को टीके लगाने की घोषणा की है।

नए मामले आने के बाद गांसू के सभी पर्यटक स्थल बंद कर दिए गए। चीन ने जून में तीन से 17 साल के बच्चों के लिए सिनोफार्म और सिनोवैक के रूप में दो टीकों को मंजूरी दी थी। लेकिन फिर इन्हें 12 साल से बड़े बच्चों को ही लगाया गया।

अमेरिका पांच से 11 साल के बच्चों को नवंबर की शुरुआत से टीके लगाना शुरू कर सकता है। देश के महामारीविद डॉ एंथनी फाउसी ने इसकी संभावना जताई है।  यह फाइजर-बायोएनटेक द्वारा छोटे बच्चों के लिए कम खुराक वाले टीके के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए प्रस्तुत डाटा पर आधारित है। एफडीए का एक सलाहकार पैनल मंगलवार को पआवेदन पर विचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *