राजस्थान के जालौर में शादीशुदा महिला की सरेआम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला के एकतरफा प्यार में पूरी तरह हैवान बन गया और उसने उसकी हत्या कर दी। मृतका दो बच्चों की मां है।

मामला जालौर के आहोर थाना क्षेत्र का है। यहां थावला गांव की रहने वाली शांतिदेवी मनरेगा में मजदूरी का काम करती थी। इसी के चलते बीते दिन भी जोजावर नाड़ी में काम पर गई थी। इसी दौरान आरोपी गणेश आया और उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी कुल्हाड़ी लहराते हुए बोलता रहा कि आज तुझे जान से मारकर ही रहूंगा। आरोपी ने महिला शांति देवी पर इतने वार किये कि उसकी गर्दन ही पूरी तरह लटक गई। इसके बाद भी सनकी गणेश मृतका के शव के ऊपर काफी देर तक सोया रहा। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी गणेश पुत्र थानाराम को पकड़ लिया।

 

पति बाहरी राज्य में रहता है

मृतक शांतिदेवी का पति महाराष्ट्र में काम करता है। इस दौरान आरोपी उसे देखकर मन ही मन प्यार करने लगा। कई महीनों से वह महिला का पीछा भी कर रहा था। इसका पता मृतका के पति को लगा तो उसने गणेश को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *