जनपद हरदोई
रिपोर्ट
प्रेमश॑कर श्रीवास्तव
ब्यूरो प्रमुख
दैनिक माधव संदेश न्यूज़ हरदोई
साथ में फोटो ग्राफर
शिवम कुमार अस्थाना

बेनीगंज-कोथावां/ हरदोई -विकासखंड कोथावां के अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐमा का एक मामला प्रकाश में आया है।जो कि मुख्य मार्ग का है।
बताते चलें उक्त विकासखंड की ग्राम पंचायत ऐमा के पूर्व प्रधान विशेश्वर सिंह यादव रहे। उन्होंने लगभग 1 वर्ष पूर्व बगैर किसी प्रस्ताव व किसी भी संबंधित सक्षम अधिकारी को अवगत न कराते हुये गांव में लगा मुख्य मार्ग पर खरंजा उखड़वा लिया। और यहाँ तक कि ईंटे भी उठा ले गए।तबसे आज तक अपने उक्त खड़ंजा अपने निर्माण पर मुँह तक रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि मुकेश यादव व ग्रामीणों ने संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि यह खड़ंजा मार्ग गांव के बीचो बीच का मुख्य मार्ग है। जो कि लगभग 1 वर्ष पहले पूर्व प्रधान द्वारा उखड़वाया गया था।तथा इसकी ईंटे भी उठा ले गए। तब से आज तक ऐसे ही पड़ा है। जोकि हम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संबंधित पंचायत विभाग के अधिकारियों से मांग करते हुए खड़ंजा का निर्माण कराया जाए। इस संबंध में वर्तमान प्रधान प्रतिनिधि से प्रेस वार्ता की गई तो उन्होंने बताया की तत्कालीन रहे ग्राम विकास अधिकारी राजाराम से जानकारी ली। तब उन्होंने बताया की प्रस्ताव व इस्टीमेट उक्त मार्ग का नहीं बना है। प्रस्ताव व इस्टीमेट बनने पर तत्काल प्रभाव से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। कार्य योजना में इस मार्ग का नाम जा चुका है। इस मौके पर प्रमोद कुमार, महेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, रामदेवी ,सुमन, सुनीता व ग्राम प्रधान सहित लगभग 2 दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने परेशानी को बयां किया।अब देखना यह होगा कि कब तक होगा मुख्य मार्ग का निर्माण तथा पूर्व प्रधान पर कार्यवाही।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *