लखनऊ जिला कारागार में बंदी रूपेश (25) का शव शौचालय के रोशनदान से गमछा के सहारे लटकता हुआ मिला। बन्दियों ने देखने के बाद जेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ जेल अधीक्षक व जेलर ने बन्दी के शव को नीचे उतरवाया। बन्दी के गले मे गमछा का कसा हुआ था।

करीब 12 घण्टे बीत जाने के बाद भी बन्दी के शव का अभी तक पंचनामा नहीं भरा गया है। जिसकी वजह से शव को अभी तक पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर रूपेश को उत्पीड़न और परेशान करने का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी बताते हैं कि बन्दी अवसाद के चलते फांसी लगाई है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को बन्दी की मौत  की जांच के लिए पत्र लिखा है। आशीष तिवारी के मुताबिक बन्दी रूपेश  सीतापुर के बिसवां स्थित जमालपुर गांव का निवासी था। उसे गोसाईंगंज पुलिस ने डकैती के आरोप ने 12 अगस्त 2021 को जेल भेजा था।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *