पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम शरीफ ने मुल्क के मौजूदा पीएम इमरान खान पर निशाना साधा है। मरियम ने इमरान खान का एक सात साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उनसे सवाल पूछा है।

मरियम का ये बयान ऐसे वक्त पर आया है जब पाकिस्तान की विपक्षी पार्टियां लगातार इमरान खान की सरकार के खिलाफ महंगाई का मुद्दा उठा रही हैं।मरियम नवाज ने जिस वीडियो को शेयर किया है दरअसल यह वीडियो साल 2014 का है, जब उनके पिता देश के प्रधानमंत्री थे। इस वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि देश के हालात खराब हैं और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ उमराह कर रहे हैं।

विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार की आलोचना कर रही हैं और इमरान सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का नाम सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले दुनिया के 10 देशों में शामिल हो गया है। इमरान खान की सरकार महंगाई पर काबू करने में पूरी तरह विफल दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *