टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक और यादगार प्रदर्शन करने के बाद आज भारतीय एथलीट स्वदेश लौटेंगे। टोक्यो से वतन लौटने वालों में गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया और पुरुष हॉकी टीम के अलावा कई अन्य खिलाड़ी भी होंगे।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया (साई) की तरफ से पहले मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन होना था लेकिन खराब मौसम की वजह से अब इसे अशोका होटल में आयोजित किया जाएगा।

ये कार्यक्रम शाम 6:30 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ कई पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी और भारत सरकार के अधिकारी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने की बात कही।

उन्होंने कहा किटोक्यो ओलंपिक 2-3 कारणों से ऐतिहासिक है। हमारे 127 खिलाड़ियों का दल इसमें भाग लिया, ये रिकॉर्ड है। हमने गोल्ड मेडल सहित सबसे ज्यादा 7 मेडल जीते। आज सभी खिलाड़ियों का दमदार स्वागत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *