बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की पर्सनल जिंदगी में पिछले दिनों काफी उथल-पुथल रही. अपने पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के पोर्न प्रोडक्‍शन केस में जेल जाने के बाद एक्‍ट्रेस काफी लो-प्रोफाइल रहीं.

अपने पति को जमानत म‍िलने से कुछ दिनों पहले ही श‍िल्‍पा अपनी एक सहेली के साथ वैष्णोंं देवी की यात्रा पर गईं. बालों का अंडरकट लेते हुए भी देखा गया. लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि शिल्पा शेट्टी ने जो अंडर-कट करवाया है वह किसी फैशन की वजह से नहीं है, बल्कि उसकी वजह है एक मन्नत जो श‍िल्‍पा ने अपने पति के ल‍िए मांगी थी.

शिल्पा शेट्टी ने वैष्णो देवी में जाकर यह मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति राज कुंद्रा को पोर्न प्रोडक्शन केस में जमानत मिल जाएगी तो वह अपना आधा सिर मुंडवा देंगी.इस समय पूरा कुंदरा परिवार अलीबाग में है और शिल्पा शेट्टी ने अपना करवा चौथ भी अलीबाग में ही सेलिब्रेट किया है.

राज कुंद्रा हाल ही में एक पोर्नोग्राफी मामले  में ग‍िरफ्तार क‍िया गया था. मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने फिल्म इंडस्ट्री में ब्रेक देने के बहाने महिलाओं और युवाओं को अश्लील वीडियो और पोर्नोग्राफी में धकेलने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *