यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अपनी जीत निश्चित करने के लिए सभी पार्टियां अपनी रणनीति को धार देने में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध ने मानवता का जो रास्ता दिखाया था। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से जिसे आगे बढ़ाया वही रास्ता समाजवादी पार्टी का है।अखिलेश ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 2022 में सरकार बनने पर पहला काम जातीय गणना होगा।  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई गांव ऐसा नहीं है जहां लैपटॉप नहीं बंटा है।

समाजवादी सरकार में यूपी की खुशहाली और तरक्की के लिए जो विकास कार्य हो रहे थे। उन्हें भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। काले कानून के जरिए किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देने का षड़यंत्र रचा जा रहा है। कोरोना संकटकाल में मृतकों के परिजनों की माननीय न्यायालय के आदेशानुसार मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *